Monday , April 27 2026 3:45 AM
Home / News / बना रहा था चोरी का Prank Video, बंदे ने असली का चोर समझकर मारी गोली!

बना रहा था चोरी का Prank Video, बंदे ने असली का चोर समझकर मारी गोली!


अमेरिका से एक हैरान परेशान करने वाली खबर सामने आई है। एक 20 वर्षीय शख्स लूट का प्रैंक वीडियो बना रहा था। पर वो जिन लोगों को लूट रहा था उन्होंने उसे सच्ची का चोर समझ लिया। और गोली मार दी। मौके पर ही शख्स की मौत हो गई।
कैसे हुआ ये सब? : बीबीसी की खबर के मुताबिक, खबर अमेरिका के Tennessee की है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक शुक्रवार रात यूट्यूब के लिए प्रैंक वीडियो शूट कर रहा था। लेकिन इसी बीच जिन लोगों के साथ वो प्रैंक कर रहा था उनके ग्रुप में से एक शख्स ने उसे सच का चोर समझ लिया। और उसपर गोली चला दी।
रात को हुआ ये हादसा :
पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि Nashville पुलिस को रात 9.25 मिनट पर एक पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची। यहां पहुंचने पर जो पता चला उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया था। 23 वर्षीय डेविड स्टार्न्स जूनियर (David Starnes Jr.) ने 20 वर्षीय टिमोथी विलक्स (Timothy Wilks) को गोली मार दी थी।
गोली मारने वाले को नहीं पता था : वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वो प्रैंक वीडियो शूट कर रहे थे। हालांकि इसको लेकर भी अभी जांच हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे वो यूट्यूब पर अपलोड करने वाले थे। Wilks अपने एक दोस्त के साथ एक ग्रुप के पास पहुंचा। इसमें स्टार्न्स जूनियर भी शामिल था। प्रैंक के दौरान उसने विलक्स को चोर समझा। फिर उस पर गोली चला दी। स्टार्न्स ने पुलिस को बताया कि उसे प्रैंक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खुद के बचाव के लिए उसने विलक्स पर गोली चलाई। पुलिस ने अभी तक विलक्स की हत्या के मामले में किसी पर केस दर्ज नहीं किया है। पर जांच जारी है।