
ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके अस्वस्थ्य महसूस करने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस फिलिप को मंगलवार शाम को निजी किंग एडवर्ड VII अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलिप के चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया है।
कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे प्रिंस फिलिप : प्रिंस फिलिप के कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके और वह आराम कर सकें। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं।
प्रिंस को कोरोना का संक्रमण नहीं : इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस फिलिप को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। हालांकि, उनके उम्र के कारण डॉक्टर उनपर चौबीस घंटे नजर बनाए हुए हैं।
Home / News / ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website