
विन्सटन चर्चिल की मोरक्को के परिदृश्य की पेंटिंग एक नीलामी में रिकॉर्ड 1.15 करोड़ डॉलर से अधिक में बिकी है। यह पेंटिंग अदाकारा एंजेलिना जोली द्वारा बेची गई है। लंदन के क्रिस्टी में ‘टावर ऑफ द कोउटोउबिया मॉस्क’ 82,85,000 पाउंड (1,15,90,715 डॉलर) की बिकी है। बिक्री से पूर्व इसकी कीमत 15 लाख पाउंड से 25 लाख पाउंड लगाई गई थी। इससे पहले चर्चिल की सबसे महंगी पेंटिंग 18 लाख पाउंड की बिकी थी।
इस पेंटिंग में एटलस पर्वत की पृष्ठभूमि में सूर्यास्त के समय मोरक्कों की 12वीं शताब्दी की मस्जिद दिखाई गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट के 1945 में निधन के बाद उनके बेटे ने यह पेंटिंग बेच दी थी। इसके बाद इसे कई लोगों ने खरीदा। 2011 में इसे एंजेलिना और उनके प्रेमी एवं अभिनेता ब्रैड पिट ने खरीदा था। दम्पत्ति 2019 में अलग हो गए थे। इस पेंटिंग को ‘जोली फैमली कलेक्शन’ ने यहां बेचा। पेंटिंग खरीदने वाले की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website