Sunday , April 26 2026 10:29 PM
Home / News / फ्रांस के अरबपति ओलिवियर डसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुघटना में मौत, राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया दुख

फ्रांस के अरबपति ओलिवियर डसॉल्ट की हेलिकॉप्टर दुघटना में मौत, राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया दुख


फ्रांस के अरबपति ओलिवियर डसॉल्ट की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। डसॉल्ट की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। बता दें कि डसॉल्ट फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे।
फ्रांसीसी उद्योगपति और अरबों की दौलत के मालिक सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे ओलिवियर डसॉल्ट की उम्र 69 साल थी। इनकी कंपनी राफेल फाइटर प्लेन भी बनाती है। हालांकि राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने डसॉल्ट बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में डसॉल्ट को अपने दो भाइयों के बहन के साथ 361वां स्थान मिला था।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को जब डसॉल्ट का निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब वह छुट्टियां मनाने गए थे। डसॉल्ट के निधन पर प्रेजिडेंट मैक्रों ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।’