Wednesday , October 15 2025 9:01 AM
Home / Off- Beat / 13 साल की उम्र में बनी मां, अब इंस्टाग्राम ने लाइफ ही बदल दी!

13 साल की उम्र में बनी मां, अब इंस्टाग्राम ने लाइफ ही बदल दी!


रूस की रहने वाली है ये लड़की : बीते दिनों रूस में रहने वाली 13 साल की लड़की काफी विवादों में आई थी। उसका नाम दार्या सुदनिश्नीकोवा है। बीते साल उन्होंने एक दावा किया था कि उनके बॉयफ्रेंड इवान ने उन्हें प्रेग्नेंट किया है। इतना ही नहीं, इस लड़के की उम्र उस टाइम केवल 10 साल की थी। सब हैरान हो गए थे कि ऐसा कैसे हो गया। बाद में कई विशेषज्ञ इस लड़के की उम्र को देखते हुए दावे को गलत करार भी दिया था।
फिर बताई थी सच्चाई : हालांकि इसके बाद इस लड़की ने सच्चाई बताई थी। द मिरर के मुताबिक, दार्या ने बाद में सच बताया। उन्होंने बताया कि उस 10 साल के लड़के के साथ कोई रिश्ता नहीं था। बल्कि उन्हें किसी दूसरे शख्स ने प्रेग्नेंट किया था। वो इसी बात से सहज नहीं हो पा रही थीं कि उनका रेप हुआ था। इसलिए उन्होंने झूठ बोला।
सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई : इस खबर के सामने आने के बाद दार्या की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। फिलहाल वो 14 साल की हैं और एक बच्चे की मां हैं।
लाखों लोग करते हैं फॉलो : उनकी कहानी जब दुनिया के सामने आई तो लोग उन्हें इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म पर फॉलो करने लगे। आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
आज कमाती हैं लाखों : दार्या आज काफी फेमस हैं। वो सोशल मीडिया स्टार हो चुकी हैं। वो कहती हैं कि वे महीने में आज पांच हजार पाउंड्स यानी लगभग पांच लाख रूपये कमा लेती हैं। इतना ही नहीं, वो ये भी बताती हैं कि उनके पेरेंट्स की कमाई मिलाकर भी दार्या की कमाई के बराबर नहीं है।
लाइव शो भी कर चुकी हैं : द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, दार्या फेमस होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। इसके अलावा वे लाइव शो पर भी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। वो मशहूर ब्रैंड्स और स्पॉन्सर्स के साथ भी काम करने को लेकर तैयार हैं।
मां क्या बोली? : दार्या की मां एलेना का कहना है कि उन्हें शुरू में तो ये लगा था कि उसे फूड पॉइजनिंग हो गई है। पर जल्द ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी प्रेग्नेंट है। एलेना को कैंसर है। लेकिन जब वो अपनी बेटी की देखभाल करना चाहती हैं। वो ही उनके जीने की वजह है।