Monday , June 22 2026 11:03 PM
Home / News / ऑस्ट्रेलियाई संसद में महिला सांसद की सीट पर मास्टरबेशन का वीडियो वायरल, मचा बवाल

ऑस्ट्रेलियाई संसद में महिला सांसद की सीट पर मास्टरबेशन का वीडियो वायरल, मचा बवाल


ऑस्ट्रेलिया की संसद में एक शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने पर बवाल मच गया। यहां संसद में महिला सांसद की सीट पर मास्टरबेशन का मामला सामने आया है । घटना उस समये सामने आई जब महिला सांसद की सीट पर मास्टरबेशन का वीडियो लीक हुआ और बखेड़ा खड़ा हो गया। इस वीडियो को किसी अनजान शख्स ने जारी किया है।
इस अनजान शख्स ने यहां तक दावा किया है कि कई सरकारी कर्मचारी और यहां तक की सांसद भी संसद भवन का उपयोग जिस्मफरोशी के लिए करते हैं। अब इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन का बयान सामने आया है। PM मॉरीसन ने संसद में मास्टरबेशन के वीडियो पर कहा कि वो इसे लेकर अचंभित और निराश हैं ।
उधर, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यहां के सरकारी कर्मचारियों ने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया है। मैसेंजर के इस ग्रुप में संसद भवन के अंदर अश्लील हरकत करने वाले वीडियो डाले जाते हैं। कुछ ऐसा ही दावा वीडियो का जारी करने वाला अनजान शख्स ने भी किया है।
बता दें कि वीडियो आने से पहले हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की सत्तारुढ़ पार्टी की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनके साथ काम करने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने उनका यौन शोषण किया था। एक पीड़िता ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि संसद के चैंबर में उनके साथ दुष्कर्म हुआ था।