Monday , April 27 2026 3:37 AM
Home / News / जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी

जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ी


रूस के विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी के वकील ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेल में उनके मुवक्किल की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है और वह पीठ तथा पैरों में दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। वकील ओल्गा वोल्कोवा ने कहा कि हाल के दिनों में नवलनी की स्वास्थ्य स्थिति काफी खराब हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (नवलनी) पीठ और दाहिने पैर में दर्द की समसस्या का सामना कर रहे हैं। वह अपने दाहिने पैर के निचले हिस्से में संवेदनशून्यता महसूस कर रहे हैं।”
रूसी संघीय प्रायद्वीपीय सेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘24 मार्च को, दोषियों के अनुरोध पर व्लादिमीर क्षेत्र में फेडरल पेनिटेंटरी सर्विस की सुविधाओं में चिकित्सा जांच की गई थी। उसमें ए नवलनी की भी जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।” व्लादिमीर क्षेत्र के ओम्बड्सवोमैन ने स्पूतनिक को बताया कि उन्हें नवलनी के खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।