
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के साथ काम करने के लिये उत्सुक हैं। बॉलीवुड निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ फिल्म बनाने जा रहे हैं। विजय कृष्ण आचार्य ने आमिर को लेकर धूम 3 बनाई थी।
फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मुख्य भूमिका होगी। आमिर के साथ काम करने को लेकर अमिताभ काफी उत्साहित हैं। अमिताभ पहली बार आमिर के साथ काम करने जा रहे हैं।
अमिताभ ने कहा, “आमिर खान महान कलाकार हैं, महान स्टार हैं। मैं इस मौके को लेकर बेहद उत्सुक हूं। वह काफी लंबे से समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे थे और अब भी कर रहे हैं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं जो उनके साथ काम कर रहा हूं।”
बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। गौरतलब है कि नबे के दशक में इंद्र कुमार ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म रिश्ता बनाने की घोषणा की थी लेकिन बात नहीं बन सकी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website