
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने काम के बीच से समय निकालकर लंदन में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और सास-ससुर के साथ रविवार को जमकर होली (Holi 2021) खेली। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) लंबे समय से लंदन में रह रहे हैं। हमेशा चर्चा में रहने वाली और सोशल मीडिया पर ऐक्टिव प्रियंका ने अपने काम के बीच से समय निकालकर लंदन में अपने पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ रविवार को जमकर होली (Holi 2021) खेली। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
प्रियंका ने अपने पति और सास-ससुर के साथ होली खेलते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में सभी लोग सफेद कपड़ों में रंगों से सराबोर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और प्रियंका हाथ में एक बड़ी पिचकारी लिए पति निक जोनस के साथ पोज दे रही हैं। होली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘रंगों का त्योहार होली मेरा फेवरिट है। उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार को मनाएंगे मगर घर पर।’ प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कोविड को देखते हुए फैन्स से घर पर होली मनाने की सलाह भी दी है। देखें, प्रियंका का पोस्ट:
कोविड को देखते हुए प्रियंका और निक के इस होली सेलिब्रेशन में उनके लंदन के घर पर कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। अभी उनके पास कियानू रीव्स के साथ ‘मैट्रिक्स 4’ और क्रिस प्रैट के साथ ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग’ जैसे इंटरनैशनल प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैन्स को यह भी बताया था कि वह अब अगले साल किसी बॉलिवुड फिल्म में काम करेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website