
आपने कई नदियों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप एेसी नदी के बारे में जानते हैं जिसकी रेत से सोना निकाला जा रहा है? अगर नहीं तो हम बताते है आपको इस नदी के बारे में। इस नदी का नाम स्वर्ण रेखा है। इस नदी में की रेत में सैकड़ों सालों से सोना निकाला जा रहा हैं। आजतक रेत में सोने के कण मिलने की सही वजह का पता नहीं लग पाया है। भूवैज्ञानिकों का मानना है कि नदी तमाम चट्टानो से होकर गुजरती है। इसी दौरान फ्रिक्शन की वजह सोने के कण इसमें घुल जाते हैं।
दरअसल, स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी करकरी की रेत में सोने के कण पाए जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि स्वर्म रेखा में सोने का कण करकरी नदी से ही बहकर पहुंचता है। यह एक छोटी नदी है। आखिर इस नदी में कहां से सोना आ रहा है इसका पता नहीं लग पाया है। आपको बता दें कि यह झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में बहती है। झारखंड में तमाड़ और सारंडा जैसी जगहों पर नदी में स्थानीय आदिवासी रेत को छानकर सोने के कण इकक्ठा करने का काम करते है। इस काम में कई परिवारों की पीढ़िया लगी हुई है। एक व्यक्ति दिनभर काम करने के बाद सोने के एक या दो कण ही निकाल पाता है। यह कण चावल के दाने जितने होते है। इस नदी को सुबर्ग रेखा के नाम से भी पुकारते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website