
अमेरिका की एक महिला के शरीर में दो-दो प्राइवेट पार्ट और गर्भाशय मिला है। इस असाधारण खोज के बाद डॉक्टर्स भी हैरान है। बताया जा रहा है कि ऐसे मामले काफी दुर्लभ होते हैं। बड़ी बात यह है कि 26 साल की इस महिला को इसकी जानकारी बच्चे को जन्म देते वक्त हुई। महिला ने बताया कि वह शुरू से ही एक महीने में दो-दो पीरियड्स से परेशान रहती थी, लेकिन उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके शरीर में दो प्राइवेट पार्ट हैं। इस बीमारी को यूट्रस डिडेल्फ़्स (Uterus Didelphys) के नाम से जाना जाता है।
हर महीने दो पीरियड्स का दर्द सहती थी महिला : डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल की ब्रिटनी जैकब्स ने बताया कि वह हर महीने दो पीरियड्स की दर्द से गुजरती थी। उसे अपने पति के साथ संबंध बनाते समय भी काफी दर्द का सामना करना पड़ता था। इस महिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने बताया कि मैंने अपने दुर्लभ शरीर की बनावट के कारण शुरू से ही काफी ज्यादा दर्द सहा है। तब मुझे यह मालूम नहीं था कि मेरे शरीर में कई अंग एक से अधिक हैं।
बच्चे को जन्म देते समय हुआ खुलासा : जब महिला पहली बार प्रेगनेंट हुई तो उसे बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां भी उसे भयंकर लेबर पेन का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने स्मीयर टेस्ट कर दर्द की तह तक पहुंचने का फैसला किया। लगभग 30 घंटे तक लेबर पेन सहने के बाद डॉक्टर ने उस महिला को बताया कि उसके शरीर में दो वेजिना, दो सरवेक्स और दो यूट्रस हैं।
पिछले 25 साल में नहीं थी बीमारी की जानकारी : बड़ी बात यह है कि पिछले 25 साल में महिला को भी इसका पता नहीं चला। पति के साथ संबंध बनाते समय उसे लगता था कि उसकी शारीरिक बनावट के कारण ज्यादा दर्द होता था। पति ने इस इसे सच मान लिया था। इस महिला ने स्काइप पर चैट के दौरान लोगों से बातचीत की। जिसमें एक यूजर ने पूछा कि जब वह बच्ची थी तो आपकी मां ने इसे नोटिस क्यों नहीं किया? इसपर ब्रिटनी ने कहा कि इसका पता लगाना किसी के लिए भी आसान नहीं है।
Home / News / 26 साल की महिला के शरीर में मिले दो प्राइवेट पार्ट और दो गर्भाशय, दुर्लभ बीमारी से डॉक्टर्स भी हैरान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website