
हॉलीवुड स्टार मार्गोट रॉबी ने कहा है कि वह चाय की शौकीन है और ऑस्ट्रेलिया से लंदन आने के बाद उन्हें इसकी लत लग गई है। रॉबी ने विमेन्स हेल्थ यूके मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में बताया, ब्रेकफास्ट में मैं आमतौर पर दलिया खाती हूं और सुबह के समय में एक इम्युनिटी बूस्टर स्मूदी भी लेती हूं। लंच में चिकेन सलाद और रात के खाने में टुना स्टीक स्वीट पोटैटो के साथ लेती हूं, लेकिन इसके अलावा दिन भर में मैं चाय की चुस्कियां लेती रहती हूं। ब्रिटेन में मेरे रहने के बाद से मुझे तो इसकी लत सी लग गई है।
हॉलीवुड में अपने करियर के चलते रॉबी पिछले कुछ सालों से अमेरिका में रह रही हैं और उन्होंने कहा है कि उन्हें बर्गर और बीयर काफी ज्यादा पसंद है। लंदन में रहने के दौरान उन्हें वहां का एक मेक्सिकन रेस्तरां भी काफी पंसद था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website