Monday , April 27 2026 4:48 AM
Home / News / बिल क्लिंटन का सेक्स रैकेट ‘सरगना’ जेफरी एपस्टीन संग फोटो पर बवाल, घिसलीन मैक्सवेल भी नजर आई

बिल क्लिंटन का सेक्स रैकेट ‘सरगना’ जेफरी एपस्टीन संग फोटो पर बवाल, घिसलीन मैक्सवेल भी नजर आई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की मशहूर फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के साथ की तस्वीरों को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, जेफरी एपस्टीन पर सेक्स रैकेट चलाने और अमेरिका के कई बड़े राजनेताओं को लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। वाइट हाउस में ली गई इन तस्वीरों में क्लिंटन और एपस्टीन के साथ घिसलीन मैक्सवेल भी नजर आ रही है, जिसपर लड़कियों की सप्लाई करने का आरोप लग चुका है। पिछले साल प्रकाशि एक किताब में घिसलिन के साथ बिल क्लिंटन के अफेयर का दावा किया गया था।
वाइट हाउस में ली गई थी यह तस्वीर : यह तस्वीर सितंबर 1993 की बताई जा रही है। जिसमें सेक्स रैकेट चलाने के दोनों आरोपी तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। यह जोड़ी क्लिंटन के वीआईपी मेहमानों में शामिल थी, जिसने क्लिंटन को बड़ी मात्रा में राशि दान की थी। एपस्टीन ने ओवल ऑफिस के पुनर्निमाण के लिए लगभग 81 लाख रुपये का डोनेशन दिया था। जिसके लिए बिल और हिलेरी क्लिंटन ने जेफरी एपस्टीन को सम्मानित भी किया था।
जेफरी एपस्टीन पर सेक्स रैकेट चलााने का आरोप : साल 2008 में जेफरी एपस्टीन को पहली बार वेश्यावृत्ति के लिए 18 साल से कम उम्र की लड़की की खरीद के लिए दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद से बिल क्लिंटन को लेकर भी कई तरह के दावे किए गए। हालांकि, क्लिंटन ने हमेशा ऐसे आरोपों को नकारते हुए दावा किया था कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों की कोई जानकारी नहीं थी। वाइट हाउस छोड़ने के बाद भी बिल क्लिंटन ने कई बार जेफरी एपस्टीन के लोलिता एक्सप्रेस जहाज का इस्तेमाल किया था।