Friday , July 31 2026 2:00 AM
Home / Entertainment / जेसिका सिम्पसन को अपने वजन के बारे में नहीं है कोई आईडिया

जेसिका सिम्पसन को अपने वजन के बारे में नहीं है कोई आईडिया


सिंगर जेसिका सिम्पसन ने अपने घर पर रखे वजन मापने वाली मशीन से अब छुटकारा पा लिया है इसलिए उन्हें अंदाजा नहीं है कि उनका वजन अभी कितना है। फीमेलफर्स्ट डॉट को़ डॉट यूके के मुताबिक सिम्पसन ने द टुडे शो पर कहा, “मैंने इसे बाहर फेंक दिया है। मुझे नहीं पता कि अब मेरा कितना वजन है। मैं बस अच्छा महसूस करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी पैंट मुझे अब फिट आए और अब अगर ऐसा नहीं भी होता है तो कोई बात नहीं मेरे पास कई अलग-अलग साइज के पैंट्स हैं।”
उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें अपनी खामियों को स्वीकारने से कोई परहेज नहीं है।
सिम्पसन ने कहा, “मैं हमेशा से उदार रही हूं। मैं अपनी असुरक्षा और अपनी खामियों के बारे में जानती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग खुद को लेकर अच्छा महसूस करें। मैं हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने और लोगों को सशक्त महसूस कराना चाहती हूं।”