Monday , April 27 2026 3:43 AM
Home / News / New York Shootout: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में गोलीबारी, 4 साल की बच्ची समेत तीन लोगों को गोली मारी

New York Shootout: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में गोलीबारी, 4 साल की बच्ची समेत तीन लोगों को गोली मारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वॉयर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक 4 साल की बच्ची समेत तीन लोगों को गोली लगी है, इनमें दो महिलाएं हैं। टाइम्स स्क्वॉयर में गोलीबारी की घटना दो पक्षों में किसी विवाद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि पीड़ितों का घटना से किसी तरह का कोई सरोकार नहीं था।
क्या आप मैथ एक्सपर्ट हैं ? क्विज खेलिए और जीतें : पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को शाम 4.55 बजे की है। आरोपियों ने किसी विवाद के बाद फायरिंग शुरू कर दी जिसमें बच्ची और दो अन्य महिलाओं को गोली लग गई। पास में मौजूद पुलिस अफसर तुरंत हरकत में आए, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।