Saturday , April 4 2026 10:37 PM
Home / Sports / क्रिकेटरों ने ‘बेटी बचाओ’ का संदेश दिया

क्रिकेटरों ने ‘बेटी बचाओ’ का संदेश दिया

6
नई दिल्ली: एम एस धोनी और विराट कोहली समेत क्रिकेट सितारों ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘ बेटी बचाओ ’ का संदेश दिया ।

मध्य दिल्ली जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम न्यूजीलैंड के खिलाफ कल होने वाले वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास सत्र के दौरान आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जामा मस्जिद स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय की 30 लड़कियों ने भाग लिया था। धोनी और कोहली के अलावा जसप्रीत बुमरा, उमेश यादव और कोच अनिल कुंबले ने भी लड़कियों से बात की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *