Wednesday , July 29 2026 11:11 PM
Home / Entertainment / बाॅयफ्रेंड और बेटी संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट हुईं काॅर्टिन, 42 की उम्र में भी हैं बेहद स्टाइलिश

बाॅयफ्रेंड और बेटी संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट हुईं काॅर्टिन, 42 की उम्र में भी हैं बेहद स्टाइलिश


रियलिटी स्टार किम कार्दशियन की बड़ी बहन कॉर्टनी कार्दशियन अपने लुक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।
हाल ही में एक बार फिर 42 की कॉर्टनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में काॅर्टनी बाॅयफ्रेंड Travis Barker और बेटी Penelope Scotland के सात नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वह ब्लैक लाॅन्ग कोट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअफ, ब्लैक शेड्स और ब्लैक लैदर शूज के साथ कंप्लीट किया है। वहीं उनके बाॅयफ्रेंड ब्लैक हुडी और पैंट में कूल दिखे। वहीम काॅर्टनी की बेटी इस दौरान ब्लैक स्वैटर और स्किनफिट जैगिंग में क्यूट दिखीं।
सेफ्टीको ध्यान में रखते हुए तीनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। तस्वीरोंमें कपल हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है। काॅर्टनी की बेटी और बाॅयफ्रेंड संग की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि कॉर्टनी किम कर्दाशियां की बहन हैं। वह टीवी रियलिटी शो ‘Filthy Rich: Cattle Drive’ का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने शो ‘वन लाइफ टू लीव’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कॉर्टनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।