
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। सोफी और जो एक प्यारी सेी बेटी के पेरेंट्स हैं। मां बनने के बाद से लेकर अब तक सोफी ने अपनी बेटी की एक झलक भी फैंस को नहीं दिखाई है।
हालांकि उन्हें पति जो और बेटी के साथ बार न्यूयाॅर्क की सड़कों पर देखा जाता है लेकिन इन दौरान उन्होंने अफनी बेटी को पूरी तरह से कवर करके रखा होता था। इसी बीच सोफी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी बेटी की तस्वीरें क्लिक करने को लेकर पैपराजी पर भड़क रही हैं। हालांकि अब उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।
वीडियो में उन्होंने कहा-‘मैं अभी उठी हूं। मुझे लगता है कि कल कुछ पैपराजी मेरी बेटी की तस्वीर क्लिक करने में कामयाब रहे। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं अपनी बेटी की तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रही हूं और मैं यह सुनिश्चित कर रही हूं कि हमें हर कीमत पर पैपराजी से बचना है। मैं स्पष्ट तौर पर उन तस्वीरों को बाहर नहीं लाना चाहती।’
उन्होंने आगे कहा-‘वह मेरी बेटी है। मैंने उसकी फोटो खींचने के लिए नहीं कहा। यह बहुत गलत है कि बिना उनकी परमिशन के उनके बच्चे की तस्वीर ले रहा है। मैं बीमार हूं, मैं दूखी हूं। मैं सभी सम्मानपूर्वक कह रही हूं कि हमारा पीछा करना बंद करें और हमारी बेटी की तस्वीरें लेने और खासतौर पर उन्हें प्रिंट करने की कोशिश करना बंद करें। ये ठीक नहीं क्योंकि आपको मेरी परमिशन नहीं है।’
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस बीते साल 2020 में 22 जुलाई को बेटी का पैरंट्स बना था। कपल ने अपनी लाडली का नाम विला रखा है। सोफी टर्नर और जो जोनस मई 2019 में लॉस वेगास में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में दूसरी शादी कर ली
Home / Entertainment / चोरी छिपे बेटी विला की तस्वीर लेने पर पैपराजी पर भड़की प्रियंका की जेठानी सोफी,बोली-हमारा पीछा करना बंद करें खासकर मेरी बेटी….
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website