Tuesday , April 28 2026 5:41 AM
Home / Entertainment / Bollywood / 40 साल से अमिताभ बच्‍चन ने रेखा संग नहीं की है कोई फिल्‍म, खुद बताया था क्‍या है इसका कारण

40 साल से अमिताभ बच्‍चन ने रेखा संग नहीं की है कोई फिल्‍म, खुद बताया था क्‍या है इसका कारण


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) ने आखिरी बार साल 1981 में फिल्म ‘सिलसिला’ (Silsila) में काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया है। अमिताभ बच्चन ने बीते 40 साल से रेखा संग काम नहीं करने का कारण बताया था।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की कथित लव स्टोरी को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा गया है। बॉलिवुड इंडस्ट्री में एक समय यह सबसे ज्यादा चर्चा का टॉपिक रहा है, बल्कि आज भी दोनों की प्रेम कहानी सुर्खियों में रहती है। दोनों स्टार ने आखिरी बार साल 1981 में डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) की फिल्म ‘सिलसिला’ (Silsila) में काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया है। अमिताभ बच्चन ने बीते 40 साल से रेखा संग काम नहीं किया है और उन्होंने इसका कारण खुद बताया था।
बिग बी ने कहा- अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही : अमिताभ बच्चन और रेखा ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। उस समय की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ी में से एक थी। साल 2015 में एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि कई सालों से रेखा के साथ काम न करने के पीछे का कारण है कि फिल्म की स्क्रिप्ट आज कल अच्छी नहीं मिल रही हैं।
‘अच्छी कहानी मिलने पर करुंगा काम’ : अमिताभ बच्चन ने आगे बताया था कि सुटेबल स्टोरीज की कमी है। अगर अच्छी कहानी मिलती है तो रेखा के साथ जरूर काम करुंगा। फिलहाल, अमिताभ बच्चन और रेखा ने बीते चार दशकों के साथ काम नहीं किया है।
‘दो अंजाने’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी : बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन और रेखा की कथित लव स्टोरी फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर शुरू हुई थी। अमिताभ बच्चन ने अपने अफेयर की अफवाह सुनकर आपा खो दिया था और साल 1978 में फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के सेट पर रेखा के साथ दुर्व्यवहार किया था।
‘सिलसिला’ में काम करने को तैयार नहीं थी जया : रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘सिलसिला’ में अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ जया बच्चन ने भी काम किया था। पहले तो जया बच्चन इस फिल्म में काम करने को तैयार नहीं थी लेकिन बाद डायरेक्टर यश चोपड़ा ने फिल्म का क्लाइमेक्स सुनाया तो वह राजी हो गई थीं।
यश चोपडा ने जया को किया था राजी : यश चोपड़ा ने जया बच्चन से वादा किया था कि फिल्म ‘सिलसिला’ के क्लाइमेक्स के अमिताभ बच्चन अपनी प्रेमिका को छोड़कर हमेशा के लिए उनके पास आ जाते हैं। इसके बाद जया बच्चन करने के लिए तैयार हो जाती हैं।