Tuesday , October 14 2025 9:12 PM
Home / Off- Beat / पक्षी ने की ‘खाना’ छीनने की कोशिश, बंदे ने मुंह पे मुक्का मार दिया
Seagull gets a punch to the face for trying to steal mans prawns from PublicFreakout

पक्षी ने की ‘खाना’ छीनने की कोशिश, बंदे ने मुंह पे मुक्का मार दिया


सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें सीगल पक्षी, एक आदमी के हाथ से ‘खाना’ छीनने की कोशिश करता है। लेकिन बंदा पक्षी से भी फुर्तिला निकला। जी हां, वह पक्षी की चाल समझ जाता है, और उड़ते हुए उस पक्षी के मुंह पर एक मुक्का जड़ देता है। यह पूरी घटना शख्स के बच्चों ने कैमरे में कैद कर ली, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं!
पहले देखिए वीडियो… : यह वीडियो Reddit यूजर PublicFreakout ने शेयर 19 मई को शेयर किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘शख्स के हाथ से प्रॉन्स (झींगा) चुराने की कोशिश में सीगल के मुंह पर मुक्का पड़ा।’ इस वीडियो बहुत से लोग पसंद कर रहे हैं।
क्या है वीडियो में? : इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान से कुछ खाने का समान लेकर अपने बच्चों की तरफ बढ़ रहा है। अचानक एक सीगल उड़ते हुए उसकी तरफ आता है, और ‘खाने’ पर झपटता है। लेकिन सीगल को देख बच्चे जोर से चिलाते हैं ‘डैड’, पिता सतर्क हो जाता है, और सीगल के मुंह पर एक जोरदार पंच मारता है। फिर क्या, सीगल वहां से छू मंतर हो जाता है।