
समय देखने के लिए घड़ी लगभग हर घर में मिल जाएगी लेकिन घड़ी सिर्फ समय जानने का साधन नहीं है। फेंगशुई और वास्तुशास्त्र के अनुसार, घड़ी सिर्फ समय ही नहीं बताती बल्कि उसे बुरा और बलवान भी बनाती है। घड़ी की ऊर्जा जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालती है। ऐसे में घड़ी की दिशा, जगह और सही समय होना बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं घड़ी से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु टिप्स…
सही दिशा में रखें घड़ी : गलत जगह या दिशा में लगी घड़ी बुरा वक्त भी ला सकती है। दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है इसलिए यहां घड़ी नहीं लगाने चाहिए। वहीं, पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक हानि और प्रगति के रास्ते में भी रुकावट पैदा हो सकती है। हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगानी चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
हमेशा सही रखें घड़ी का समय : कुछ लोग अपनी घड़ी का समय आगे कर देते हैं, ताकि वो जल्दी काम कर सके। मगर, वास्तु के अनुसार, घड़ी का टाइम कुछ मिनट आगे या पीछे रखना अशुभ होता है।
दरवाजे के ऊपर ना लगाएं घड़ी : कभी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी ना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घड़ी के नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव पड़ता है।
बंद पड़ी घड़ी अशुभ : वास्तु के अनुसार घर में बंद व खराब घड़ी ना रखें क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसके अलावा टूटी घड़ी भी लगाने से बचें और इसपर कभी भी धूल-मिट्टी न जमा होने दें।
दुकान में लगाएं म्यूजिकल घड़ी : घर या दुकान में मधुर संगीत या धुन बजाने वाली घड़ी लगाने नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे आर्थिक लाभ भी होता है। इसके अलावा घर या ऑफिस में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना भी शुभ माना जाता है।
ओवल शेप वाली घड़ी : वास्तु के अनुसार अंडकार आकार की घड़ी सबसे बढ़िया मानी जाती है। इससे ना सिर्फ वास्तुदोष खत्म हो जाते हैं बल्कि घर के सदस्तों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा चौकोर और गोल शेप की घड़ी लगाना भी शुभ माना जाता है।
किस रंग की घड़ी लगाना शुभ : काले, नीले और लाल या केसरिया रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे तरक्की के साथ-साथ धन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, हल्के हरे और पीले रंग की घड़ी लगाना शुभ माना जाता है।
मटैलिक फ्रेम वाली घड़ी : बच्चों के कमरे में मटैलिक फ्रेम वाली घड़ी लगाने से उनमें सकारात्मकता और एकाग्रता बढ़ती है।
फैमिली कोलाज वाली घड़ी : फैमिली फोटो कोलाज वाली घड़ी ना रिश्तों में प्यार बढ़ाती है। वहीं, पति-पत्नी बेडरूम में अपनी तस्वीर या कपल्स शो-पीस वाली घड़ी लगाएं। इससे प्यार बढ़ेगा।
रुकी हुई घड़ी नेगेटिव एनर्जी की निशानी : रुकी हुई घड़ी राहु काल को बुलावा देता है इसलिए ड़ी कभी भी बंद नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा घड़ी के शीशे में किसी भी तरह की कोई टूट-फूट दुर्भाग्य का सूचक है।
ना लगे हो जाले : घर में जाले लगना अशुभ व बुरा माना जाता है खासकर घड़ी के पास। मान्यता है कि घड़ी के पास लगे जाने नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।
तकिए के नीचे घड़ी रखकर न सोएं : कुछ लोग अक्सर हाथ वाली घड़ी को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत है। इससे विचारधारा पर नेगेटिव असर पड़ता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website