
कोरोना की दूसरी लहर में कई स्टार्स भी इस महामारी की चपेट में आए। इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैमिली भी शामिल है। दीपिका पादुकोण और उनकी फैमिली के मई महीने के शुरुआत में कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आई थी। जहां दीपिका के पिता तबीयत बिगड़ने के बाद हाॅस्पिटल में एडमिट थे। वहीं दीपिक,उनकी मां और बहन घर में आइसोलेट थी। बीते दिनों ही दीपिका के पिता घर लौटे हैं। वहीं अब दीपिका ने भी कोरोना को मात दे दी है। कोरोना को मात देने के बाद अब दीपिका पति संग मुंबई लौट आईं।
रविवार रात कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक बार फिर ये जोड़ी ऑल इन ब्लैक में दिखीं, जो दोनों का ही फेवरेट कलर है। लुक की बात करें रणवीर ब्लैक लोअर और ब्लैक प्लेन टी शर्ट पहनी थी, जिसे मेटल चेन के साथ फंकी लुक देने की कोशिश की गई थी। इसके साथ उन्होंने कंट्रास्ट शेड का मास्क पहना था। वहीं शूज भी आउटफिट से कंट्रास्ट थे।
वहीं दीपिका के ऑवर ऑल लुक की बात करें तो वह क प्लेन लूज टी शर्ट और स्ट्रेट पैंट में दिखीं। प्लेन ब्लैक मास्क, ग्लासेस और स्टाइलिश बैग से उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया।इन सबके बीच एक खास ये छी ति एयरपोर्ट पर रणवीर ने एक पल के लिए भी पत्नी दीपिका का हाथ नहीं छोड़ा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक ’83’ में नजर आएंगे। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है. जिसमें रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका फिल्म उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती नजर आएंगीं।
इसके अलावा रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ में और शकुन बत्रा की एक फिल्म में काम कर रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website