Saturday , June 27 2026 10:47 PM
Home / Entertainment / एली ब्रुक एकल एल्बम पर कर रही हैं काम

एली ब्रुक एकल एल्बम पर कर रही हैं काम


गर्ल ग्रुप फिफ्थ हार्मनी की पूर्व सदस्य गायिका एली ब्रुक न कहा कि वह चुपचाप से अपने पहले एकल एलबम पर काम कर रही हैं। गायिका गाने रिकॉर्ड करने में व्यस्त हैं और उन्होंने कहा कि यह ‘उनके दिल का एक बड़ा टुकड़ा’ होगा।
कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार उन्होंने कहा, “तो मैं अपने पहले एकल एल्बम पर काम कर रही हूं, जो मेरे लिए बहुत अविश्वसनीय है। यह बहुत खास है और मैं मियामी में इस पर काम कर रही हूं। मैं वहीं थी। मैं इसे एक रहस्य की तरह रख रही हूं.. यह अद्भुत होने वाला है। बहुत सारे अलग-अलग निर्माता और कलाकार हैं (जिनके साथ मैं काम कर रही हूं)। यह निश्चित रूप से मेरे दिल का एक बड़ा टुकड़ा होने वाला है। मुझे पता है कि प्रशंसक इसे बहुत पसंद करने वाले हैं। यह मेरे लिए एक अद्भुत सफर है।”
इस बीच, गायिका ‘द एली ब्रुक शो’ नामक अपने नए पॉडकास्ट पर भी काम कर रही है। उन्होंने तीन साल पहले भी उद्यम शुरू करने की कोशिश की थी लेकिन असफल रही थी।
उन्होंने ‘ऑन विथ मारियो लोपेज’ पर कहा, “यह मजेदार है, मैंने तीन साल पहले एक पॉडकास्ट शुरू करने की कोशिश की और वो नाकाम रहा। लेकिन मेरे लिए अब बिल्कुल सही समय है। यह तब है जब मैं स्टूडियो में रिकॉर्डिग कर रही हूं, मेरे पास अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने और नए दर्शकों के लिए अपना पॉडकास्ट है। यह वास्तव में अच्छा मंच है।”