
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले डरहम में रिवरसाइड मैदान पर दो मैच खेलेगी जो टीम के अंदर ही दो टीमें बनाकर खेले जाएंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि विराट कोहली के खिलाड़ियों को काउंटी टीमों के खिलाफ कोई भी प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय कप्तान कोहली चार अगस्त से नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले कोई भी प्रथम श्रेणी मैच नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार वे अगस्त में पहले टेस्ट से पहले अपने खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर चार दिवसीय दो मैच खेलेंगे।’
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईसीबी से कुछ अभ्यास मैच कराने का अनुरोध किया था लेकिन कोविड-19 हालात के कारण इस तरह की योजना को पूरा करना मुश्किल होगा। यह पूछने पर कि काउंटी टीमों के खिलाफ कोई मैच आयोजित करने की संभावना है तो प्रवक्ता ने कहा, ‘नहीं।’
Home / Sports / इंग्लैंड सीरीज से पहले नहीं मिलेगा टीम इंडिया को प्रैक्टिस मैच, ECB के फैसले पर गावसकर ने उठाया सवाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website