
लेखक : विवेक
जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे 32 वें ओलंपिक खेलों का इंतजार हर खेल प्रेमी को है और साथ ही इंतजार है नए रिकार्ड बनते हुए खेलने का… ऐसा ही कुछ होने जा रहा है एथलेटिक्स के 400 मीटर हर्डल्स ईवेंट में… इसका कारण बहुत साफ है… दरअसल पिछले 15 दिनों में एथलेटिक ट्रेक पर 400 मीटर हर्डल्स के दो विश्व रिकार्ड टूट चुके हैं…ये उपलब्धि महिला और पुरुषों दोनों के ही वर्ग में आई है…
अमेरिका की धाविका सिडनी मैक्लागिन ने ओलंपिक के लिए हुए अमेरिकी ट्रायल्स के दौरान महिलाओँ की श्रेणी में नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया.. उन्होंने 51.90 सैकंड का समय लिया …
सिडनी ने अमेरिका की ही दलाईला मोहम्मद का रिकार्ड तोड़ा, जिसे पिछली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने 52.16 सैकंड का समय लेकर रचा था… हालांकि अमेरिकी ट्रायल रेस में दलाईला दूसरे स्थान पर रही और वो भी ओलंपिक में नया किर्तीमान रचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं… दलाईला दो बार ये रिकार्ड रच चुकी हैं…इसके अलावा नीदरलैंड की फेम्के बोल लगातार असरदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक गोल्ड मैडल के लिए अपनी दावेदारी जता रही है हाल ही में हुई ओस्लो और स्टाकहोम डायमंड लीग में हुई रेसों में दोनों बार बोल पहले स्थान पर रहीं…
वहीं पुरुषों की श्रेणी में नार्वें के कार्स्टन वारहोम ने पिछले हफ्ते ही ओस्लो में ही डायमंड लीग में अपने घरेलू ट्रेक पर नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। पिछले काफी समय से वारहोम इस खिताब के दावेदार माने जा रहे थे लेकिन एक जुलाई 2021 को वारहोम ने 46.70 सैकंड का समय लेते हुए नया वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया …पिछले 19 वर्षों से ये रिकार्ड अमेरिका के केविन यंग के नाम था जिन्होंने 46.78 सैकंड का समय लेते हुए बार्सिलोना ओलंपिक के दौरान ये रिकार्ड बनाया था…
वहीं हाल ही में ओलंपिक खेलों के लिए हुए अमेरिकी ट्रायल के दौरान रॉय बैंजामिन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए46.83 सैकंड का समय लियाजो कि इस ईवेंट के इतिहास में तीसरा सबसे तेज समय है… रॉय बेंजामिन को भी इस बार टोक्यो ओलंपिक में वर्ल्ड रिकार्ड और गोल्ड मैडल का सशक्त दावेदार माना जा रहा है…. हालांकि भारत की ओर से इस ईवेंट में पुरुषों में एमपी जबीर दावेदारी पेश करेंगे लेकिन महिलाओं की ओर से कोई भी खिलाड़ी नहीं होगी…
15 दिनों बाद शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में फिर से दोनों वर्ल्ड रिकार्ड धारी धुरंधर ट्रेक पर होंगे और निशाने पर होगा 400 मीटर हर्ड्ल्स का विश्व रिकार्ड…
(लेखक : विवेक)
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website