
डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. महिला स्टार लाना डे को बीते दिनों प्रबंधन ने कोरोना महामारी के कारण की गई क्रॉस कटिंग के चलते कंपनी से बाहर कर दिया था। अब कई दिनों बाद लाना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें जब इसकी खबर मिली तो उनका दिल टूट सा गया था। 8 साल से डब्लयूडब्लयूई के साथ जुड़ी रही लाना को टैलेंट रिलेशन के हैड जॉन लॉरिनाइटिस ऊर्फ जॉनी ऐस ने इसकी जानकारी दी थी।
लाना ने कहा कि जॉन ने उनसे कहा कि वह उन्हें 90 दिनों से कॉल कर रहे थे। इससे पहले मैं कुछ समझती। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें 90 दिन से कॉल कर रहा हूं यह बताने के लिए कि तुम डब्लयूडब्लयूई से बाहर की जा रही है। जॉन मेरे बगल में खड़े थे। मेरा जैसे तब दिल गिर गया। हालांकि मैंने राहत भी महसूस की।
मुझे वास्तव में इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन मुझे लगा कि मेरे कंधों से एक भार उठ गया। अगर कोई और मुझसे कहता कि ऐसा हुआ है तो शायद मैं यकीन नहीं करती। क्योंकि मैं अपनी जॉब से खूब प्यार करती थी। मैं उन लोगों से प्यार करता थी जिनके साथ मैंने काम किया।
विवादों में रहती थी लाना : लाना डे पर बीते साल डब्लयूडब्लयूई की विरोधी लीग को प्रमोट करने का भी आरोप लगा था। लाना के पति मीरो और उनपर एल इलायट रैसलिंग को प्रमोट करने का आरोप था। वैसे भी डब्लयूडब्लयूई की नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मानने से इंकार कर दिया था।
डब्लयूडब्ल्यूई अपने सभी स्टार्स को अपने बनाए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने के लिए दबाव बना रहा था। जिसका मतलब यह था कि सभी स्टार्स को इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से हटना होगा। लेकिन लाना ने इससे इंकार कर दिया था। बता दें कि लाना अपने इंस्टाग्राम पेज से खूब कमाई करती हैं। उनके इंस्टा पर 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website