Monday , April 27 2026 2:53 AM
Home / News / IMF ने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 650 अरब डॉलर के विस्तार को दी मंजूरी

IMF ने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 650 अरब डॉलर के विस्तार को दी मंजूरी


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक रूप से कमजोर राष्ट्रों की मदद के लिए संसाधनों में 650 अरब अमेरिकी डॉलर के विस्तार को मंजूरी दी है।
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा ने शुक्रवार को कहा कि 190 राष्ट्रों को कर्ज देने वाले संस्थान के इतिहास में अपनी तरह के सबसे बड़े विस्तार वाली यह नई मदद “दुनिया के लिए एक उत्साहवर्धक सहायता” होगी।
वित्त पोषण विस्तार के आकार को संदर्भ में रखने के लिए आईएमएफ ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद एसडीआर भंडार में 250 अरब डॉलर की वृद्धि को मंजूरी दी थी। यह ट्रंप प्रशासन द्वारा अपनाए गए रुख के विपरीत था और यह फरवरी में शुरू हुआ जब बाइडन प्रशासन ने इसके पीछे प्रयास शुरू किए।
कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों ने वित्त पोषण पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि आईएमएफ के विस्तारित संसाधन से चीन,रूस और ईरान जैसे अमेरिका के दुश्मनों को फायदा होगा। अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों ने हालांकि इस मदद का पुरजोर समर्थन किया था।