
बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। वह ट्रैक पर काफी तेजी से दौड़ते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने इस तरह से ओलंपिक के लिए देश की टीम का उत्साह बढ़ाया है।
बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 64 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और अक्सर वह अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर ने मंगलवार को अपना एक वीडियो (Anil Kapoor Video) शेयर किया है, जिसमें वह ट्रैक पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, फैंस के साथ तमाम सिलेब्स ने उनके वीडियो पर कॉमेंट किए हैं।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह ट्रैक पर काफी तेजी से दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके ट्रेनर की आवाज आ रही है और वह उन्हें मोटिवेट कर रहा है। अनिल कपूर ने इस तरह से ओलंपिक के लिए देश की टीम का उत्साह बढ़ाया है।
अनिल कपूर ने अपने वीडियो के साथ लिखा, ‘ऐक्शन में दौड़ना। फिर से ट्रैक पर आने से बहुत खुश हूं। टोक्यो में हमारे भारतीय एथलीटों से प्रेरित है जो पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।’ बताते चलें कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और 8 अगस्त तक चलेंगे। यह कार्यक्रम पिछले साल आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज अनुराग कश्यप की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आए थे। इसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी थीं। अब अनिल कपूर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह के साथ काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर ने 64 की उम्र में ट्रैक पर लगाई दौड़, ओलंपिक के लिए बढ़ाया देश का उत्साह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website