
ब्राजील में दो जुड़वां बहनों की बेरहमी से हत्या का मामला सुर्खियों में है । इस हत्याकांड का लाइव प्रसारण भी किया गया जिसे देख कर लोगों की रूह कांप गई। हत्यारों ने वारदात को इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया, जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के पीछे ड्रग्स तस्कर गिरोह का हाथ है । ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के पैकाजस में रहने वालीं 18 वर्षीय विवाहित जुड़वां बहनें अमालिया और अमांडा अल्वेस की हाल ही में सड़क किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर दोनों बहनों को उनके घर से निकालकर ले गए और फिर कुछ इंस्टाग्राम पर Live किया जुड़वा बहनों का कत्ल, देखने वालों की कांप गई रूहही दूरी पर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरी वारदात को हत्यारों ने इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया।
अमांडा की तीन साल की बच्ची है जबकि अमालिया हाल ही में मां बनी थी। पुलिस ने इस संबंध में एक 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जिस नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो पहले भी कई बार अरेस्ट हो चुका है.पुलिस ने बताया कि हमलावर दोनों बहनों को उनके घर से निकालकर पास की सड़क पर लेकर आए। यहां पहले उनसे जूड़ा बनाने को कहा गया इसके बाद उन्हें जमीन पर बैठाकर पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने हत्याकांड की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बहनों को तस्करों के बारे में काफी जानकारी थी और यही जानकारी उनकी मौत की वजह बनी ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website