
शुतुरमुर्ग का अंडा : हर कोई कहता है कि भाई नाश्ता रोज हैवी होना चाहिए। एक शख्स का वीडियो सामने आया है, वो शुतुरमुर्ग के विशाल अंडे को पकाकर खा गया, इससे हैवी क्या नाश्ता होगा बोलो?
बडे़ से चाकू से काटना पड़ा : इस वीडियो को Fire Kitchen नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो पुराना है लेकिन इन दिनों काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जंगल में बैठा है। उसके हाथ में एक बड़ा सा चाकू है, जिससे वो इस अंडे के ऊपर के हिस्से को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
ऊपर से ऐसे तोड़ा : धीरे-धीरे चाकू से वो अंडे तो तोड़ता है।
इसके बाद पकाते हैं : फिर वो एक बर्तन में इस अंडे को डाल देता है और पकाता है।
नॉर्वे का बताया जा रहा है वीडियो : यह वीडियो नॉर्वे के जंगलों का बताया जा रहा है। इसमें शख्स पूरा का पूरा अंडा लकड़ी की आग पर ही पकाता है। इसके बाद वो इसमें नमक, काली मिर्च और चिली पाउडर डालकर ब्रेड के साथ इसे खा जाता है। इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
क्या बोले यूजर्स : इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि वो इतना ज्यादा अंडा तो पूरा एक हफ्ता खा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि शुतुरमुर्ग का अंडा भी सबसे बड़ा होता है। इसके अंडे का आकार 6 इंच लंबा और 5 इंच चौड़ा होता है। यह साल में ऐसे 60 अंडे दे सकता है, इसके अंडे से 40 दिनों में चूजे बाहर आते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website