Friday , March 6 2026 3:16 AM
Home / Sports / महिला लांग जंप में मलाइका ने लगाई गोल्डन छलांग

महिला लांग जंप में मलाइका ने लगाई गोल्डन छलांग

टोक्यो में चल रहे 32वें ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स के पांचवें दिन का सुबह का सत्र में दो स्थापित चैंपियनों ने अपनी बादशाहत कायम रखी। मंगलवार, 3 अगस्त महिलाओं की लांग जंप में विश्व नंबर एक और वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की मलाइका मिहाम्बो इस ईवेंट की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। कारण था दोहा में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मैडल और वर्ल्ड एथलेटिक्स में नंबर 1 के पायदान पर रहते हुए ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश करना। चैंपियन आखिरी वक्त तक हार नहीं मानते हैं इस बात की पुष्टि मलाइका मिहाम्बो ने फाइनल मुकाबले की आखरी छलांग में कर दी। उन्होंने अपनी आखिरी जंप में गोल्ड मैडल पक्का करते हुए 7 मीटर की छलांग लगाई।  और इसी केसाथ गोल्ड मैडल पर जीत लिया।

चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और दो बार ओलंपिक पदक अपने नाम कर चुकीं अमेरिका की ब्रिटनी रीस ने अपनी ख्याती के अनुरुप ही प्रदर्शन किया। अपना चौथा ओलंपिक खेल रही रीस को इस बार रजत पदक मिला। उन्होंने 6.97 मीटर लंबी छलांग लगाई । अपनी फाइनल की छह छलांगों में उन्होंने तीसरी छलांग में 6.97 मीटर की दूरी तयकी। लेकिन उसके बाद आखिरी तक अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाईं।  ब्रिटनी रीस इसके पहले लंदन ओलंपिक का गोल्ड और रियो 2016 ओलंपिक खेलों का भी रजत पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।

तीसरा स्थान विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में तीसरे नंबर की नाइजीरियाइ एथलीट एस ब्रूम को मिला। उन्होंने 6.97 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक जीता। 6.97 मीटर की छलांग उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में लगा ली लेकिन फिर उसमें सुधार करने में नाकाम रही। 2019 की दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी ब्रूम ने कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं अमेरिकी ट्रायल में दूसरे स्थान पर रहीं  तारा डैविस  प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाईं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इसके अलावा सर्बिया की इवाना स्पानोविच 6.91 मीटर की दूरी तक छलांग लगाकर चौथे नंबर पर रहीं।

ओलंपिक मुकाबलों के शुरू होने से पहले ही इस बार के स्वर्ण पदक जीतने का पैमाना तय हो गया था और वो था 7 मीटर की लंबी छलांग। कारण था पदक के लिए होड़ कर रही सभी एथलीट सात मीटर से ज्यादा की छलांग लगा चुकी थीं।