
हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जेन पॉवल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 92 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन ने गुरुवार को आखिरी सांस ली है। एक्ट्रेस ज्यादा उम्र होने के कारण बीमार चल रही थी। डॉक्टर्स ने इसे ‘नैचुरल डेथ’ करार दिया है।
जेन के परिवार की प्रवक्ता सुजन ग्रैंजर ने एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जेन ने विल्टन में अपने घर में आखिरी सांस ली हैं। जेन पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब 1951 में उनकी फिल्म ‘रॉयल वेडिंग’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने फ्रेड एस्टेयर के साथ जबरदस्त डांस किया था। जेन ने राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन के उद्घाटन बॉल में भी गाना गाया था। यही नहीं उन्हें एलिजाबेथ टेलर की पहली शादी में ब्राइड्समेड बनने का भी मौका मिला था। जेन सिनेमा के साथ ही अपने स्टेज परफॉर्मेंसेज के लिए खूब पहचानी जाती थीं। हिट रोड प्रोडक्शंस के ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’, ‘ओक्लाहोमा!’, ‘माई फेयर लेडी एंड कैरॉसल’ जैसी म्यूजिकल फिल्मों में एक्ट्रेस ने बहुत ही बेहतरीन काम किया।
जेन ने 21वीं सदी को देखा। एक्ट्रेस ने आखिरी बार साल 2010 में हॉलीवुड बॉल पिंक मार्टिनी के साथ परफॉर्म किया था। पर्सनल लाइफ में जेन अपनी पांच शादियों के लिए भी सुर्खियों में रहीं। उनके पहले पति गैरी स्टीफन थे, जो आइस स्कैटिंग में ओलंपिक चैम्पियन रहे। जेन अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी दो पोतियां भी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website