दिखाई नहीं जाती, दिख जाती है बहादुरी : जैसे कहते हैं ना कि काम बोलकर नहीं किया जाता, काम अपने आप बोल देता है। ठीक वैसे ही होती है बहादुरी, वो दिखाई नहीं जाती बल्कि अपने आप दिख जाती है। एक कीड़ा, जी हां एक नन्हा सा कीड़ा भला कितना बहादुर हो सकता है। क्या वो इतना डेयरिंग काम कर सकता है कि आग उगलती मशीन से जा भिड़े, मन में यही आ रहा होगा कि यार कीड़ा है कोई आयरन मैन नहीं। लेकिन एक कीड़े ने ये कर दिया, वो आग उगलती मशीन के सामने आ गया।
ये मशीन अपना काम कर रही होती है। उसमें से बहुत ज्यादा आग निकलती है। लेकिन कीड़ा बिलकुल नहीं घबराता, बल्कि वो वॉरियर की तरह से उसका सामना करता है। देखकर ऐसे लगता है मानो वो आग से फाइट कर रहा हो।
फिर कूदकर उसपर बैठ जाता है : इसके बाद वो आग के वार से बचते हुए, कूदकर सीधे मशीन पर बैठ जाता है।
देखिए पूरा वीडियो : कीड़े की बहादुरी के पूरे वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कैसे आग का सामना करता है। बता दें कि लोगों को यह वीडियो इतना ज्यादा पसंद आया है कि 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं इसे। कुछ लोगों को कहना है कि उन्हें यह वीडियो किसी फिल्म की तरह से ही लगा, वहीं बहुत से यूजर्स ने कीड़े की बहादुरी पर हैरत जताया। सीख तो आपको भी मिल होगी इस वीडियो से, तो बताइए आपने क्या सीखा इस कीड़े से?
最強のカマキリ発見しました!
— じゅでぃ〜@カブクワの初心者 (@jewel_0317_0310) September 25, 2021
是非1度見てみてください🙇♀️ pic.twitter.com/F8A9eko20w