
लॉस एंजलिस: अमेरिका की इंटेलीजेंस सर्विस एफबीआई प्राइवेट प्लेन में ब्रैड पिट के अल्कोहल लेने के मामले में एंजेलिना जोली से पूछताछ कर रही है। एफबीआई ने उनसे चार घंटे तक पूछताछ की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पिट पर आरोप था कि उन्होंने प्राइवेट प्लेन में नशे की हालत में यात्रा की। साथ ही अपने बेटेमैडॉक्स से भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले के एक दिन बाद ही एंजेलिना जोली ने पिट से तलाक लेने की अर्जी दे दी थी। जोली और पिट दोनों प्राइवेट प्लेन के मामले को कोर्ट में नहीं ले जाना चाहते थे। इसकी जांच एफबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ चिल्ड्रेन एंड फैमिली सर्विस यानी डीसीएफएस कर रही है। वे अपनी जांच रिपोर्ट सीनियर्स को देंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website