
आर्यन खान (Aryan Khan) के घर लौटने की खुशी शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर भी नजर आने लगी है। आर्यन के लौटने की खुशी में शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने इस आशियाने को अपने लाडले के लिए बिल्कुल ऐसे ही तैयार कर लिया है, जैसी दीवाली का दिन हो। हालांकि, शाहरुख और गौरी को अपने बेटे से मिलने के लिए आज की रात और इंतजार करना है।
शाहरुख खान के बांद्रा, बैंडस्टैंड पर मौजूद इस बंगले ‘मन्नत’ को बेटे के आने से पहले शाहरुख और गौरी ने लाइट से पूरी तरह से सजा दिया है। यह बिल्कुल ऐसा ही दिख रहा है जैसे ‘मन्नत’ भी आर्यन का पलकें बिछाए इंतजार कर रहा हो। जब ‘मन्नत’ के बाहर ऐसी तैयारी दिख रही है तो बंगले के अंदर भी शानदार तैयारियां चल रही होंगी। आर्यन पूरे 27 दिन परिवार से दूर रहे और आज की एक रात और उन्हें जेल के अंदर ही रहना होगा।
Home / Entertainment / Bollywood / आर्यन खान के इंतजार में जगमगाया ‘मन्नत’, मां गौरी खान ने दिवाली से पहले सजाया पूरा घर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website