Friday , October 2 2026 1:51 AM
Home / Off- Beat / 40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

प्यार एक ऐसी अहसास है जिसे वो ही महसूस कर सकता है जो उसे करता है। आपने देखा होगा कि लोग अपने पसंदीदा रंग की कारें खरीदते होंगे, ड्रेसेज लेते होंगे, लेकिन एक महिला ने अपने पसंदीदा रंग से शादी कर ली। जी हां… ऐसा सच्ची में हुआ है। खबर है अमेरिका से जहां एक महिला ने यह अपने पसंदीदा रंग से शादी करके सबको हैरान कर दिया है। नए साल के पहले दिन उन्होंने यह शादी की।
40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार : इस महिला का नाम किटेन काय सेरा (Kitten Kay Sera) है। वो अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने पसंदीदा गुलाबी रंग से शादी कर ली है। यह शादी अमेरिका के लास वेगास में की गई।
सब कुछ गुलाबी रंग का था : जब वो यह शादी कर रही थी, तो उन्होंने सबकुछ ही गुलाबी रंग का रखा था। उन्होंने अपने बाल भी गुलाबी रंग से रंगवा लिए। इस शादी में पिंक गाउन, पिंक कोट और पिंक टियारा में सेरा ने गुलाबी रंग से शादी की।
एक बच्चे के कारण हुआ यह सब : अगर आप पूछें कि भाई गुलाबी रंग से शादी क्यों? उन्होंने बताया कि 2 वर्षों पहले एक बच्चे ने गुलाबी रंग को लेकर उनका मजाक बनाया था। सेरा ने बताया, ‘2 साल पहले स्केटबोर्ड पर सवार एक बच्चे ने मुझसे पूछा आपको गुलाबी रंग इतना ज्यादा पसंद है ना। मैंने हां कर दी। इसके बाद बच्चे ने पूछा कि मैं गुलाबी रंग से शादी क्यों नहीं कर लेती हूं।’
40 वर्षों से कर रही थी उससे प्यार : बच्चे से बातचीत के बाद सेरा के मन में गुलाबी रंग से शादी करने की ख्वाहिश जाग गई। उनका कहना है कि बीते 40 वर्षों से वो गुलाबी रंग के साथ रिलेशनशिप में है। आखिरकार इस साल उन्होंने उससे शादी कर ही ली। सेरा ने पिंक के 5 शेड्स वाले Swatch के साथ शादी की रस्में पूरी की।
पिंक कलर ही था शादी का थीम : उनकी इस शादी में हर कोई पिंक रंग के कपड़े पहनकर आया था। इस शादी का कलर थीम भी पिंक ही था। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप उनका इंस्टा देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने हर पोस्ट गुलाबी रंग से जुड़ी ही कर रखी है। यहां तक कि शादी की रिंग भी गुलाबी रंग की ही थी।
मरते दम तक पहनेगी गुलाबी रंग : इतना ही नहीं, सेरा ने शादी के साथ-साथ मरते दम तक गुलाबी रंग पहनने की कसम खाई है। हालांकि ऐसी अजीब शादी यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले एक शख्स ने प्रेशर कुकर से शादी करके सबको हैरान कर दिया था