
कई हफ्तों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australian Rainfall News) के समुद्री तटों पर दर्जनों अजीबोगरीब जीव देखने को मिल रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स में समुद्र के किनारे से मरी हुई मछलियों (Dead Fishes on Seashore) की तस्वीरें सामने आने के बाद विशेषज्ञ हैरान हैं। बारिश के बाद वीडी सीड्रैगन क्रोनुल्ला, मालाबार और सेंट्रल कोस्ट में देखे गए हैं। यह जीव समुद्री तट से काफी दूर गहरे पानी में पाए जाते हैं।
टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी सिडनी में समुद्री पारिस्थितिकी के प्रोफेसर डॉ डेविड बूथ का कहना है कि मछलियों का इस तरह तट पर मिलना चौंकाने वाले मौसम के कारण हो सकता है। इसके अलावा प्रदूषक और बड़ी लहर भी इसका कारण हो सकते हैं। हैरानी वाली बात यह है कि ये जीव अक्सर ऑस्ट्रेलियाई समुद्र में ही पाए जाते हैं और अपने घर से ज्यादा दूर नहीं जाते।
अपने रंगों के कारण पसंद किए जाते हैं सीड्रैगन : इन जीवों का इस तरह तट पर मिलना असामान्य घटना है। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि एक वयस्क सीड्रैगन भी अपने इलाके से 50 से 500 मीटर दूर तक ही जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिले ये जीव ‘सीड्रैगन’ के रूप में जाने जाते हैं। ये कई रंगों के होते हैं और अपने पीले और बैंगनी रंगों के कारण अक्सर गोताखोरों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं।
45 सेमी तक लंबे होते हैं सीड्रैगन : आमतौर पर सीड्रैगन 45 सेमी तक लंबे हो सकते हैं। ये चट्टानों के नीचे छिपे रहते हैं और यह सीहॉर्स की प्रजाति से जुड़े हैं। इससे पहले ब्रिटेन में डायनासोर की तलाश करने वाले वैज्ञानिकों को मिडलैंड इलाके में 18 करोड़ साल पुराने ‘समुद्री ड्रैगन’ का कंकाल मिला था। इस खोज को ब्रिटेन के इतिहास में मिले सबसे महान जीवाश्मों की खोज में से माना गया था।
Home / News / ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर दिखे रहस्यमय जीव, मरे हुए सीड्रैगन को देखकर विशेषज्ञ हैरान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website