Wednesday , March 4 2026 3:16 AM
Home / Sports / गुजरात ने बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की शानदार पार्टनरशिप की बदौलत गुजरात टाइटंस ने विजय अभयान को जारी रखा

गुजरात ने बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की शानदार पार्टनरशिप की बदौलत गुजरात टाइटंस ने विजय अभयान को जारी रखा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के 43वें मैच में राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की शानदार पार्टनरशिप की बदौलत गुजरात टाइटंस ने विजय अभयान को जारी रखा। ये गुजरात की लगातार 5वीं जीत है और टीम प्वाइंट टेबल में 9 मैचों में 8 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर काबिज है।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाते हुए गुजरात को 171 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में उतरी गुजरात टीम ने रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल की बदौलत अच्छी शुरूआत की। वहीं तेवतिया और मिलर ने शानदार भागीदारी करते हुए 3 गेंदें रहते 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (पहली पारी) : फॉफ डुप्लेसिस 4 गेंदें खेलकर शून्य पर आउट हुए। वह सांगवान की दूसरे ओवर की पांचवीें गेंद पर विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट हुए। रजत पाटीदारी 32 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर सांगवान की 15वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे और आउट हो गए। कोहली 53 गेंदों पर 58 रन की धीमी पारी खेलकर शमी की 17वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हुए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। दिनेश कार्तिक तीन गेंदों पर मात्र दो रन बनाकर राशिद खान की 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमी के हाथों बोल्ड हुए। ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। वह 19वें ओवर की लॉकी फर्गुसन की तीसरी गेंद राशिद खान के हाथों कैच आउट हुए। महिपाल लोमरोड़ 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर अल्ज़ारी जोसेफ की 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। अंत में महिपाल लोमरोर (2) नाबाद वापस लौटे।
गुजरात टाइटंस (दूसरी पारी) : साहा 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर हसरंग की 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट हुए। टीम को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 9वें की पांचवें गेंद पर शाहबाज अहमद के जाल में फंसे और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शहबाज अहमद ने गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को 3 रन पर आउट करके बेंगलुरु को तीसरी सफलता दिलाई। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन को वानिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया और गुजरात को चौथा झटका दिया। सुदर्शन ने 14 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।
प्लेइंग 11 : गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड