
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का मंगलवार को कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है जिससे वह श्रीलंका के खिलाफ 15 मई से चटगांव में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार टीम से जुड़ने से पहले शाकिब के पीसीआर और ‘रैपिड एंटीजन’ परीक्षण करवाए गए जो पॉजिटिव आए हैं। शाकिब को बुधवार को बांग्लादेश की टीम से जुड़ना था लेकिन उन्हें अब पृथकवास पर रहना होगा और टीम में वापसी के लिये फिर से परीक्षण करवाना होगा। दूसरा टेस्ट मैच मीरपुर में 23 मई से खेला जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website