
लंदन । ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने एटीपी वर्ल्ड टूर के फाइनल में कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही मरे ने टेनिस की नंबर एक रैंकिंग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फाइनल मुकाबले में एंडी मरे ने सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पटखनी दी।
नवम्बर महीने की शुरूआत में ही मरे ने जोकोविच को हराकर पहली बार नंबर वन रैंकिंग हासिल की थी। इस जीत के साथ ही वो नंबर वन पोजिशन में आने वाले सबसे उम्रदराज ब्रिटिश टेनिस प्लेयर बने थे। उसके बाद से इस रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए उन पर इस मुकाबले को जीतने का जबरदस्त दबाव था। अब इस जीत के साथ ही वो इस साल के आखिर तक नंबर वन पोजिशन पर जमे रह सकते हैं।
खेल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
मैच के बाद बात करते हुए ये ब्रिटिश खिलाड़ी कहता है कि,’मैने कभी भी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी बनने के बारे में नहीं सोचा था। ये लम्हा मेरे लिए बेहद खास है।
इस फाइनल मुकाबले में मरे ने जोकोविच को 6-3, 6-4 से हराया। एंडी मरे और जोकोविच के बीच हुए पिछले 34 मैचों में 10 बार मरे को जीत मिली है। ये एंडी मरे की लगातार 24वीं जीत थी जो उनके करियर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। मरे की जीत के साथ ही चार साल से इस टूर्नामेंट में चला आ रहा जोकोविच का दबदबा खत्म हो गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website