Tuesday , September 29 2026 8:17 PM
Home / Sports / मोईन अली ने बोल्ट को लगाई एक ओवर में 6 ब्राऊंड्रीज

मोईन अली ने बोल्ट को लगाई एक ओवर में 6 ब्राऊंड्रीज

चेन्नई सुपर किंग्स फैंस को आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में मोईन अली के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। सीजन का पहला अर्धशतक लगाने वाले मोईन ने पहले प्रसिद्ध कृष्णा तो बाद में ट्रेंट बोल्ट को जमकर धोया। बोल्ट की तो एक ही ओवर में मोईन ने छह बाऊंड्रीज निकाली और महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। चेन्नई की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में मोईन अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।