
पहले वनडे में रिकॉर्ड 498 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच में भी नीदरलैंड (England beat Netherland) को हरा दिया। इस तरह तीन मैच की सीरीज में अब मेहमानों के पास 2-0 की अजेय बढ़त हो चुकी है। वर्षाबाधित इस मुकाबले में जरूर धूमधड़ाका नहीं हुआ, लेकिन ओपनर फिल साल्ट और जेसन रॉय ने अपने अर्धशतकों के बूते टीम को छह विकेट की जीत जरूर दिला दी। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर सात विकेट के नुकसान पर 235 रन टांगे थे। जवाब में अंग्रेजों ने 29 गेंद पहले छह विकेट से मैदान मार लिया।
बारिश और भीगी आउटफील्ड के चलते पहले तो मैच तीन घंटे देरी से शुरू हुआ। पीटर सीलार ने पीठ की इंजरी के चलते रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया, ऐसे में स्कॉट एडवर्ड्स कार्यवाहक कप्तान बनाए गए। 41 ओवर के मैच में स्कॉट ने 73 गेंद में 78 रन बनाया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन का बल्ला फिर खामोश रहा। वह शून्य पर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन भी सस्ते में निपटे। अब सीरीज का तीसरा मैच 22 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website