Monday , April 27 2026 7:50 AM
Home / News / अमेरिका के 40 हजार सैनिकों ने नहीं लगवाई कोविड वैक्सीन, अब लटक रखी बर्खास्तगी की तलवार

अमेरिका के 40 हजार सैनिकों ने नहीं लगवाई कोविड वैक्सीन, अब लटक रखी बर्खास्तगी की तलवार


अमेरिका में आर्मी नेशनल गार्ड के करीब 40 हजार सैनिकों ने कोविड-19 से बचाव के लिए गुरुवार को तय अंतिम समय सीमा तक अनिवार्य रूप से टीका लगवाने की शर्त को पूरा नहीं किया है। वहीं, 14 हजार सैनिकों ने टीका लगवाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। इस कारण इन सैनिकों पर नौकरी से बर्खास्तगी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका के आर्मी नेशनल गार्ड में टीका नहीं लगवाने वाले 40 हजार सैनिक कुल सैनिकों के 13 प्रतिशत हैं।
वैक्सीनेशन से छूट की मांग कर रहे जवान : आंकड़ों के मुताबिक छह राज्य ऐसे हैं जहां पर 20 से 30 प्रतिशत गार्ड सैनिकों ने टीकाकरण नहीं कराया है जबकि 43 राज्यों में ऐसे सैनिकों की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है। गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि वे समय पर टीका लगवाने के लिए सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए यथासंभव कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने बताया की करीब सात हजार सैनिकों ने टीकाकरण से छूट देने की मांग की है जिन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से लगभग सभी ने धार्मिक कारणों से टीकाकरण से इंकार किया है।
अमेरिकी सेना हर हाल में चाहती है 100% वैक्सीनेशन : आर्मी नेशनल गार्ड के लेफ्टिनेंट जनरल जॉन जेनसेन ने एपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम वह सबकुछ कर रहे हैं जिससे सभी सैनिकों को टीका लगवाने और अपना सैन्य करियर जारी रखने का अवसर मिले। हर छूटा हुआ सैनिक छूट चाहता है, हम उनका उनकी प्रक्रिया के तहत समर्थक करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी कोशिश तबतक नहीं छोड़ रहे जबतक कि अलग होने की कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती। अब भी समय है।