Tuesday , March 31 2026 4:10 AM
Home / News / इतनी जोर से जकड़ा उसकी मौत हो गई, मालिक के गले से लिपट गया 18 फीट लंबा अजगर

इतनी जोर से जकड़ा उसकी मौत हो गई, मालिक के गले से लिपट गया 18 फीट लंबा अजगर

एक शख्स के गले में 18 फीट लंबा अजगर लिपट गया। दरअसल, यह उसका पालतू अजगर था और उसने उसके गले को इतनी बुरी तरह से जकड़ लिया कि शख्स की मौत ही हो गई। उसके परिवारवालों ने बताया कि शख्स को सांपों से बड़ा प्यार था, वो उनके प्रति जुनूनी थी। उसके पास कुछ पालतू सांप थे।
जंगली जानवरों से दूरी बनाकर रखना उनके और हमारे दोनों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि जंगली जानवरों की दुनिया जंगल है और इंसान उनको अपने साथ रखकर उन्हें एक दुनिया से दूर कर देता है। लेकिन लोग मानते नहीं बल्कि वो खतरनाक जंगली जानवरों को पालतू बनाने का काम चालू कर चुके हैं। लोगों ने कई खतरनाक जानवरों को पाला है। एक शख्स ने अपने घर में कुछ सांप पाल रखे थे। इतना ही नहीं, उसके पास अजगर भी थे। इसी में से एक 18 फीट लंबे पालतू अजगर ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
खुद कर लाता था उन्हें रेस्क्यू : खबर के मुताबिक, जिस दिन उसपर अजगर ने अटैक किया था। उसके चौथे दिन उसकी मौत अस्पताल में हो गई। दरअसल, यह शख्स सांपों को लेकर काफी जुनूनी था। वो अक्सर सांपों को आबादी वाले इलाके से रेस्क्यू कर लाता था। इस शख्स की उम्र 27 वर्ष थी। उसका नाम इलियट सेंसमैन था और वो अमेरिका के पेनसिल्वेनिया (अमेरिका) के रहने वाले थे।
बुरी तरह से जकड़ लिया था : इलियट ने बोआ कॉन्‍सट्रिक्‍टर (Boa constrictor) या इससे मिलता जुलता सांप पाल रखा था। इस सांप ने सेंसमैन के गले पर अटैक किया था। इसके बाद उसने उन्हें बुरी तरह से जकड़ लिया था। उसकी मजबूत जकड़न के कारण उन्हें ‘एनोक्सिक ब्रेन इंजरी’ हो गई थी।
ऐसे हो गई थी उसकी मौत : सांप ने सेंसमैन को इस तरह लपेटा था कि उनके दिमाग को मिलने वाली ऑक्‍सीजन बाधित हो गई थी। इसी के कारण सेंसमैन की मौत हो गई। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो इस सांप ने उन्हें गले से जकड़ रखा था। वो बेहोश हो चुके थे। लेकिन सांप उन्हें छोड़ नहीं रहा था। वो काफी लंबा भी था। ऐसे में पुलिस को सांप को गोली मारनी पड़ी। तब जाकर पुलिस की टीम सेंसमैन को अस्‍पताल ले जा पाई। वहां पहुंचने के 4 दिन बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया।

ये बात आई सामने : उनके दोस्त जेरमी रियोस ग्रिफिन ने बताया कि जिस सांप ने उन्‍हें (सेंसमैन) मारा है वो अजगर नस्‍ल का सांप था। वहीं ‘द मॉर्निंग कॉल’ से बात करते हुए सेंसमैन के परिवारवालों ने कहा- वह अक्‍सर आबादी वाले इलाकों से सांपों को पकड़कर लाते थे। सांपों के प्रति उनमें काफी जुनून था।