
अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह भविष्यवाणी है भारत को लेकर जिसमें कहा गया है कि 2022 में भारत में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पहले कई बार बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं जिनमें दो 2022 से ही जुड़ी हुई हैं। बाबा वेंगा ने 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से दो सच हो चुकी हैं। इनमें से एक ऑस्ट्रेलिया बाढ़ को लेकर थी और दूसरी कई शहरों में सूखे और जल संकट को लेकर। हालांकि बाबा वेंगा की बात कई बार गलत साबित भी हो चुकी है।
द सन की खबर के अनुसार लोगों की चिंता का कारण भारत को लेकर बाबा वेंगा की एक डराने वाली भविष्यवाणी है। उनके मुताबिक इस साल दुनिया में तापमान में गिरावट आएगी जिससे टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा। हरियाली और खाने की तलाश में टिड्डियों के झुंड भारत पर हमला करेंगे, जिससे फसलों को गंभीर नुकसान होगा और देश में अकाल की स्थिति पैदा हो जाएगी। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां लोगों के होश उड़ा चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website