Tuesday , April 28 2026 1:28 AM
Home / News / विमान उड़ान भरते ही आफत में फंसी इमरान खान की जान, करानी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग

विमान उड़ान भरते ही आफत में फंसी इमरान खान की जान, करानी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग


विमान में उड़ान दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जा आफत में फंस गई लेकिन वे वबाल-बालल बच गए। शनिवार को इमरान खान विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बालबाल बच गया। तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इमरान खान गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उनका विमान संतुलन खोने लगा। इसके बाद पायलट ने तुरंत कंट्रोल टावर से संपर्कि किया और इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अजहर माशवानी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से इमरान खान का विमान इस्लामाबाद लौट आया था। उन्होंने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी की रिपोर्ट सही नहीं है। वहीं पार्टी के चेयरमैन ने कल अपने कार्यकर्ताओं और लोगों से कहा था कि वे जनसभा में पहुंचें और उनका समर्थन करें। इसके बाद इमरान खान सड़क मार्ग से ही गुजरांवाला पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश और अर्थव्यवस्था की रक्षा करनी है तो लोगों को आवाज उठानी पड़ेगी। वह जिन्ना स्टेडियम में बोल रहे थे। इमरान खान ने कहा कि जिनके पास ताकत है वे सवालों के जवाब दें कि सरकारदेश की अर्थव्यवस्ता को लगातार क्यों नीचे ले जा रही है।