Saturday , March 28 2026 8:00 PM
Home / News / यूक्रेन के खिलाफ अब रूस ने भी उतारे विदेशी हथियार, दुश्मन को गले लगाकर तबाह कर रहा ईरान का Shahed-136 सुसाइड ड्रोन

यूक्रेन के खिलाफ अब रूस ने भी उतारे विदेशी हथियार, दुश्मन को गले लगाकर तबाह कर रहा ईरान का Shahed-136 सुसाइड ड्रोन


रूस यूक्रेन युद्ध पिछले छह महीने से चल रहा है। शुरुआत से ही यूक्रेन रूसी सैनिकों के खिलाफ विदेशी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, फिर चाहें वह तुर्की का टीबी-2 ड्रोन हो या अमेरिका HIMARS मिसाइल सिस्टम। लेकिन अब रूस ने भी यूक्रेन के खिलाफ विदेशी हथियार जंग के मैदान में उतार दिए हैं। एक यूक्रेनी कमांडर के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद विदेशी हथियारों के पहले इस्तेमाल में रूस ने नए ईरानी ड्रोन से यूक्रेन के बलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के 92वें मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के आर्टिलरी कमांडर कर्नल रोडियन कुलगिन ने कहा कि पिछले हफ्ते सुसाइड Shahed-136 डेल्टा-विंग ड्रोन उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में यूक्रेनी तोपों के ठिकानों के ऊपर नजर आए। (फोटो : ट्विटर)
यूक्रेन के खेमे में मचाई तबाही : ये ड्रोन रूसी कलर में पेंट किए हुए थे और इन्हें जेरेनियम 2 के रूप में रीब्रांड किया गया था। अधिकारी ने कहा कि अक्सर जोड़े में उड़ने वाले और टारगेट से टकराकर उसे तबाह कर देने वाले इन ईरानी ड्रोन ने दो 152-मिमी सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर, दो 122-मिमी सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर, दो बीटीआर बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया। कर्नल कुलगिन ने कहा कि वर्तमान में बड़े पैमाने पर शहीद ड्रोन के इस्तेमाल से पहले रूस ने पिछले महीने एक परीक्षण किया था जिसमें ड्रोन से एक अमेरिकी एम777 155-मिमी टोड हॉवित्जर को निशाना बनाया गया था। अभी तक ईरानी ड्रोन ज्यादातर खारकीव क्षेत्र में तैनात प्रतीत होते हैं, जहां 92वीं ब्रिगेड और अन्य यूक्रेनी बलों ने इस महीने एक बड़ा पलटवार किया और करीब 8500 वर्ग किमी को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।