Tuesday , September 29 2026 11:47 PM
Home / Sports / धोती पहनकर मंदिर पहुंचा यह साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, हिंदू धर्म में गहरी आस्था

धोती पहनकर मंदिर पहुंचा यह साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, हिंदू धर्म में गहरी आस्था

देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। नौ दिन शक्ति का पर्व होगा। मातारानी की आराधना होगी। भक्त मस्ती से गरबा खेलेंगे। मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी है। इस बीच एक साउथ अफ्रीकी ने भी नवरात्रि के पहले दिन जाकर मंदिर में माथा टेका। हम बात कर रहे हैं स्टार ऑलराउंडर केशव महाराज की। केशव हमेशा से ही हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अपने मन में खास आस्था रखते हैं।
धोती पहनकर पहुंचे थे मंदिर : भारत के खिलाफ तीन मैच की टी-20 और फिर वनडे सीरीज खेलने आई साउथ अफ्रीकी टीम के मेंबर केशव ने तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस खास पल की फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। परंपरागत तरीके से धोती पहनकर पूजा करने वाले केशव महाराज की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कैप्शन में उन्होंने सभी को नवरात्रि की बधाई देते हुए जय माता दी भी लिखा।