
मैक्सिको में अंधाधुंध फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। इस फायरिंग में करीब 18 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। मारे गए लोगों में Totolapan के मेयर भी शामिल हैं। यह घटना साउथ-वेस्ट मैक्सिको की है। यहां एक सिटी हॉल और उसके पास स्थित घर में फायरिंग की गई।
जानकारी के मुताबिक, संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटनाक्रम के कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। अधिकारियों के मुताबिक, यह कोई आतंकी हमला नहीं बल्कि स्थानीय अपराधियों की हरकत है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website