Monday , April 27 2026 2:26 PM
Home / News / अस्पताल में पैदा होते ही बच्चों को मार देती थी नर्स, ऐसे पकड़ी गई ‘बेबी किलर’ की करतूत

अस्पताल में पैदा होते ही बच्चों को मार देती थी नर्स, ऐसे पकड़ी गई ‘बेबी किलर’ की करतूत


ब्रिटेन के एक अस्पातल में बेबी किलर नर्स पकड़ी गई जो कि मासूमों को खाली इंजेक्शन या फिर इन्सुलिन देकर मार देती थी। अ नर्स पर सात नवजात शिशुओं की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 32 साल की नर्स लुसी लेटबी पर आरोप है कि उसने न केवल सात बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी बल्कि 10 अन्य को भी मारने की कोशिश की थी। ब कोर्ट में उसके खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है । मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में बताया गया कि 2015 से 2016 के बीच दो बच्चों को चेस्टर हॉस्पिटल के नियो-नेटल वॉर्ड में जहर का इंजेक्शन दे दिया गया।
जब अस्पताल में अचानक बच्चों की मरने की दर बढ़ गई तो जांच शुरू हुई जिसमें पता चला कि बच्चों के बेहोश होने और उनकी मौत होने में जो नाम बार-बार आ रहा था वह लेटबी का ही था। जब वह ड्यूटी पर होती थी तभी बच्चों के साथ अनहोनी होती थी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि कुछ बच्चों की नस में हवा भरकर और कुछ के पेट में ट्यूब से हवा भरकर मार दिया गया। कई ऐसे भी केस थे जिसमें नर्स लुसी लेटबी ने हत्या के लिए कई बार प्रयास किया। आखिरकार उसने मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। अभियोजन पक्ष के निक जॉनसन ने कहा, महिला नर्स पर शक तब गहराया जब 17 बच्चों को एकसाथ दिक्कत हुई ।